जालौन क्षेत्र के इस गांव में चल रही भागवत कथा में भक्तों ने सुना भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के उदोतपुरा गांव में हनुमानजी मंदिर पर आयोजित साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथा व्यास पंडित बृजेश शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं वर्णन किया।
कथा के छठवें दिन भागवताचार्य पंडित बृजेश शास़्त्री ने कहा कि नटखट स्वभाव के चलते यशोदा मां के पास बाल श्रीकृष्ण की हर रोज शिकायत आती थी। मां उन्हें कहती थी कि प्रतिदिन तुम माखन चुराके खाया करते हो, तो वह तुरंत मुंह खोलकर मां को दिखा दिया करते थे कि मैंने माखन नहीं खाया। इसके साथ ही कालिया मानमर्दन की कथा का भी वर्णन किया। भगवान श्रीकृष्ण के विवाह प्रसंग को सुनाते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का प्रथम विवाह रुक्मिणी के साथ हुआ था। कृष्ण भगवान ने रुक्मिणी का हरण करके उनसे विवाह किया था। रुक्मिणी स्वयं साक्षात लक्ष्मी है और वह नारायण से दूर रह ही नहीं सकती। जब कोई लक्ष्मी नारायण को पूजता है या उनकी सेवा करता है तो उन्हें भगवान की कृपा स्वतः ही प्राप्त हो जाती है। इस मौके पर बुद्ध सिंह चौहान, जगदेव सिंह, विजय सिंह, गजेंद्र सिंह चौहान, बलराम सिंह, भगवानदास मिश्रा, सुरेश पचौरी, गिरजाशंकर खरे, धीरज तोमर, शंकर सिंह, इंद्रपाल सिंह, जोगेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, सुमित राजावत, अतरसिंह, विजय सिंह, प्रयाग सिंह, राधे सिंह, कल्लू प्रधान, मंगल सिंह, भज्जू खरे, सुखवीर सिंह, सुखदेव सिंह, दीपेश चौहान, शीलू चौहान, भीम राजावत, धरमान सिंह, जगत सिंह, सावित्री देवी, मुन्नी देवी, दीपशिखा तोमर, अर्चना सिंह, रमन देवी, रानी सिंह, ग़ौरी देवी, कंचन सिंह, ममता सिंह, शिखा सिंह आदि रहे।