Firozabad news today । उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद में ट्रेनिंग कर रहे एक आरक्षी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है। इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक ने बयान जारी करते हुए कहा कि पुलिस रिक्रूट की छत से गिरकर मृत्यु हुई है उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
यह है मामला
मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के रहने वाले तरुण पुलिस में भर्ती हुये थे और उनकी ट्रेनिंग इस समय फिरोजाबाद पुलिस लाइन में चल रही थी। आज तरुण की मौत हो गई।
अपर पुलिस अधीक्षक ने जारी किया ये बयान
इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक ने बयान जारी करते हुए कहा कि रिक्रूट आरक्षी तरुण आज छत से गिर गए थे जिससे उनकी मृत्यु हो गयी परिजनों को सूचना दे दी गई है। पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।






