जालौन के गांव में युवती के परिजनों ने युवक पर बेटी भगा ले जाने का आरोप,, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में युवक द्वारा बहला फुसलाकर युवती को भगा ले जाने की शिकायत पीड़ित पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी को गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम इटवा निवासी ध्रुव कुमार ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। वह बेटी से फोन पर बात करता था। मंगलवार को घर के लोग काम पर गए थे। उसी दौरान ध्रुव ने उनकी बेटी को बहला फुसला लिया और उसे अपने साथ भगाकर ले गया। काफी तलाश करने के बाद भी दोनों का कहीं पता नहीं चला। पीड़ित पिता कीे तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105