UP news today। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद से गुरुवार को एक बहुत ही सनसनीखेज मामला मीडिया के प्रकाश में आया है । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अयोध्या के इनायत नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक कलयुगी बेटे ने अपने माता-पिता की निर्मम हत्या कर दी है।

बताया जा रहा है कि करवा चौथ के अवसर पर बेटा देर से घर पहुंचा था इसको लेकर उसका अपनी पत्नी से विवाद हुआ और मां-बाप उसको बीच में समझाने आए थे तभी बेटे ने मां-बाप को फावड़े से काटकर मौत के नींद सुला दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूंछतांछ करना शुरू कर दिया है।
यह है मामला
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या जनपद के इनायतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सागर पट्टी निवासी बालेंद्र तिवारी करवा चौथ के अवसर पर अपने घर पर देर से लौटा था। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर बालेंद्र का अपनी पत्नी से विवाद शुरू हो गया त्योहार के अवसर पर हो रहे पति-पत्नी के बीच विवाद को सुलझाने के लिए बालेंद्र के पिता राजमणि तिवारी वहां पहुंचे और उन्होंने बेटे को समझने का प्रयास किया । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बात से तमत्माये बालेंदु ने अपने पिता राजमणि को फावड़े से बार कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया और जब उसकी मां सरोज देवी वहां पहुँची तो उन पर भी फावड़े से वार कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी है।
एसएसपी ने दी विस्तार से जानकारी
अयोध्या जनपद के अयोध्या जनपद के इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई बुजुर्ग दंपति की हत्या के संबंध में जिले के एसपी ने मीडिया को विस्तार से जानकारी दी । उन्होंने बताया कि बालेंदु मणि तिवारी का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और जब उसको समझने के लिए पिता आए तो वह झल्लाकर घर से चला गया और बाद में वह फावड़ा लेकर आया और सोते समय मां-बाप पर फावड़े से हमला कर दिया जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और फावड़ा बरामद कर लिया गया है।







