यूपी के इस जनपद में शातिर ने रेप केस की सजा से बचने के लिए कार में जलाकर कर दी दोस्त की हत्या,, फिर किया ये ड्रामा,,

Saharanpur news today । उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद से एक बहुत ही सनसनीखेज मामला मीडिया के प्रकाश में आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सहारनपुर जनपद में एक शातिर युवक ने रेप केस से बचने के लिए अपने दोस्त की न केवल हत्या कर दी और लाश को कार में बिठाकर उसमें आग लगा दी और भाग कर देहरादून पहुंच गया और अपना हुलिया भी चेंज कर लिया। इतना ही नहीं खुद को मृत घोषित करने के लिए शातिर ने अपने भाई को गुमशुदगी दर्ज कराने थाने भेज दिया । पुलिस ने जब छानबीन की तब इस घटना का मास्टरमाइंड समेत चार लोग दबोच लिए गए।

यह है मामला

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी क्षेत्र में काली नदी के पास 25 फरवरी अमरपुर के जंगल में एक कार में युवक की जली हुई लाश बरामद हुई थी। कार में लाश मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज पूरे मामले की छानबीन करना शुरू कर दिया था।

एसएसपी ने मीडिया से कही यह बात

इस ब्लाइंड मर्डर के कुलसी के संबंध में सहारनपुर एसएसपी अभिनंदन ने मीडिया को बताया कि 25 फरवरी को ग्राम चौरा खुर्द के प्रधान ने पुलिस को सूचना दी की चांदपुर के रास्ते पर जंगल में एक कार में जली हुई लाश पड़ी है । इसके बाद पुलिस और फील्ड यूनिट जब मौके पर पहुंची तो कर के जले हुए नंबर के आधार पर उसकी पहचान की गई। पुलिस जांच में पता चला कि कर पहले भी कई बार बिक चुकी है और आखरी बार यह अर्जुन नाम के युवक ने खरीदी है पुलिस अभी छानबीन कर ही रही थी तभी अर्जुन का भाई थाने पहुंचता है और बताता है कि उसका भाई 24 फरवरी से लापता है और उसका फोन भी बंद है इस पर भी पुलिस ने जांच शुरू की तो पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही थी तभी 27 फरवरी को बबीता नाम की महिला ने थाने पहुंच कर बताया कि उसका बेटा रोहित पिछले 5 दिनों से लापता है और कार में अर्जुन नाम के युवक की लाश मिलने की बात कही जा रही है वह अर्जुन नहीं उसका बेटा रोहित ही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसके बाद सहारनपुर पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कार में मिले शव का डीएनए टेस्ट कराया तो वह रोहित के परिजनों से मैच कर गया इसके बाद पुलिस ने जब अर्जुन के भाई से कड़क के पूछताछ शुरू की तब इस पूरे मामले का खुलासा हो गया और पुलिस ने मुख्य आरोपी अर्जुन और उसके भाई समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पूँछतांछ में बताई यह बड़ी बात

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस की ग्राफ्ट में आए शातिर अर्जुन ने पूछताछ में बताया कि उसने वर्ष 2024 में एक नाबालिक के साथ देहरादून में रेप किया था और इस मामले में वह जेल गया था और उसे यह डर था कि रेप के मामले में उसे सजा हो जाएगी और इसी सजा से बचने के लिए उसने अपने दोस्त को जलाकर मार डाला ताकि लोग समझे कि अर्जुन ही मारा है और उसे मृत घोषित कर दिया जाएगा और वह आराम से रहने लगेगा। फिलहाल पुलिस ने चार आरोपियों को धर दबोचा।