जालौन के इस गांव में महिला हुआ रोजगार जागरूकता चौपाल का आयोजन,,यह है उद्देश्य

रिपोर्ट बबलू सेंगर

E-Magzine Uttampukarnews June 2025 – उत्तम पुकार न्यूज़

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र के ग्राम पंचायत औरैखी में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण महिलाओं को रोजगारोन्मुखी गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से जय भीम महिला स्वयं सहायता समूह सदुपुरा एवं महिला प्रेरणा इंटरप्राइजेज छिरिया सलेमपुर के संयुक्त तत्वावधान में जालौन। ग्राम पंचायत औरैखी में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण महिलाओं को रोजगारोन्मुखी गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से जय भीम महिला स्वयं सहायता समूह सदुपुरा एवं महिला प्रेरणा इंटरप्राइजेज छिरिया सलेमपुर के संयुक्त तत्वावधान में महिला रोजगार जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महिला प्रेरणा इंटरप्राइजेज के प्रतिनिधि अरविंद पहारिया ने महिलाओं को अगरबत्ती, मोमबत्ती, धूपबत्ती, जामुन का छिरका, चूर्ण, अचार आदि घरेलू एवं आयवर्धक उत्पादों के निर्माण की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्लॉक प्रशासन की ओर से स्वयं सहायता समूहों के बनाए उत्पादों को बेचने के लिए स्थायी स्टॉल और बिक्री केंद्र की व्यवस्था की गई है, जिससे अब तैयार उत्पाद बेचने में महिलाओं को दिक्कत नहीं होगी। कहा कि आज की महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अग्रसर हैं। यदि वे स्वयं उत्पाद तैयार करें और एकजुट होकर कार्य करें, तो उन्हें न सिर्फ अतिरिक्त आमदनी होगी बल्कि वे अपने परिवार और समाज को भी मजबूत बना सकेंगी। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न महिला समूहों की सदस्याओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और कहा कि वे समूह के माध्यम से उत्पाद निर्माण कार्य शुरू करने के लिए तैयार हैं। कई महिलाओं ने तो यह भी मांग की कि उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाए, जिससे वे अच्छे से उत्पाद तैयार कर सकें और बाज़ार में प्रतिस्पर्धा के लिए सक्षम बनें। जिस पर उन्हें उत्पाद निर्माण की ट्रेनिंग जल्द ही शुरू करने का आश्वासन दिया गया। इस चौपाल में सुचेता महिला स्वयं सहायता समूह, साई बाबा महिला समूह, परी महिला समूह, मां रतनगढ़ वाली महिला समूह, गायत्री महिला समूह, मां लक्ष्मी समूह, शेरावाली मां समूह, साक्षी समूह, और अनन्या महिला स्वयं सहायता समूह की पूजा देवी, रमा, बेबी, रानी, बबीता, सीमा, लल्ला बेटी, रजनी, पूनम, रामकली, रूबी, अनीता, कंचन आदि मौजूद रहीं।।
कार्यक्रम में महिला प्रेरणा इंटरप्राइजेज के प्रतिनिधि अरविंद पहारिया ने महिलाओं को अगरबत्ती, मोमबत्ती, धूपबत्ती, जामुन का छिरका, चूर्ण, अचार आदि घरेलू एवं आयवर्धक उत्पादों के निर्माण की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्लॉक प्रशासन की ओर से स्वयं सहायता समूहों के बनाए उत्पादों को बेचने के लिए स्थायी स्टॉल और बिक्री केंद्र की व्यवस्था की गई है, जिससे अब तैयार उत्पाद बेचने में महिलाओं को दिक्कत नहीं होगी। कहा कि आज की महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अग्रसर हैं। यदि वे स्वयं उत्पाद तैयार करें और एकजुट होकर कार्य करें, तो उन्हें न सिर्फ अतिरिक्त आमदनी होगी बल्कि वे अपने परिवार और समाज को भी मजबूत बना सकेंगी। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न महिला समूहों की सदस्याओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और कहा कि वे समूह के माध्यम से उत्पाद निर्माण कार्य शुरू करने के लिए तैयार हैं। कई महिलाओं ने तो यह भी मांग की कि उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाए, जिससे वे अच्छे से उत्पाद तैयार कर सकें और बाज़ार में प्रतिस्पर्धा के लिए सक्षम बनें। जिस पर उन्हें उत्पाद निर्माण की ट्रेनिंग जल्द ही शुरू करने का आश्वासन दिया गया। इस चौपाल में सुचेता महिला स्वयं सहायता समूह, साई बाबा महिला समूह, परी महिला समूह, मां रतनगढ़ वाली महिला समूह, गायत्री महिला समूह, मां लक्ष्मी समूह, शेरावाली मां समूह, साक्षी समूह, और अनन्या महिला स्वयं सहायता समूह की पूजा देवी, रमा, बेबी, रानी, बबीता, सीमा, लल्ला बेटी, रजनी, पूनम, रामकली, रूबी, अनीता, कंचन आदि मौजूद रहीं।

Leave a Comment