रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग में लगभग दो महीने पहले तालाब से लेकर दिनेश सिंह के मकान तक जेसीबी मशीन द्वारा नाले की सफाई का कार्य किया गया था। सफाई के बाद नाले से निकले मलबे को वहीं छोड़ दिया गया। जिससे मलबा पुनः नाले में जा रहा है। ग्रामीण ने डीएम को पत्र लिखकर मलबे को हटवाने की मांग की है।
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग में तालाब से लेकर दिनेश सिंह के मकान पर गांव की जलनिकासी के लिएनाला बना हुआ है। नाले की सफाई न होने के चलते यह नाला चोक हो गया था। ग्रामीण गजेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद लगभग दो माह पूर्व इस नाले की सफाई करा दी गई थी। लेकिन सफाई के दौरान नाले से निकाला गया मलबा नाले के दोनों ओर ही छोड़ दिया गया। उस समय बताया गया था कि सूखने के बाद मलबे को हटा दिया जाएगा। लेकिन तबसे दो माह बीत चुके हैं। मलबे के ऊपर घास फूस तक उग आई है। लेकिन अभी तक नाले के किनारे लगे मलबे को नहीं हटाया गया है। जिससे मलबा नाले में गिर रहा है, बारिश होने पर यह मलबा नाले में जाकर फिर से नाला चोक कर सकता है। इस मलबे से उठने वाली धूल और गंदगी से ग्रामीणों को भी निकलने में परेशानी हो रही है। साथ ही मलबे के ऊपर जमी घास फूस से मच्छर आदि भी पनप रहे हैं। उन्होंने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर मलबे को हटवाने की मांग की है।






