रिपोर्ट बबलू सेंगर

E-Magzine – उत्तम पुकार न्यूज़
Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र के कैथ गांव में प्रधान राघवेंद्र सिंह गुर्जर ने घर-घर जाकर जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया। कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिले।
सर्दी के मौसम को देखते हुए कैंथ गांव में प्रधान राघवेंद्र सिंह गुर्जर ने गांव में भ्रमण कर जरूरतमंदों के घर-घर जाकर कंबल का वितरण किया। इसके अलावा गांव में बने सभी देव स्थानों पर भी पहुंचे जहां उन्होंने पुजारी और धर्मार्थ कार्यों में लगे लोगों को कंबल का वितरण किया। कंबल वितरण के दौरान आधा सैंकड़ा से अधिक लोगों को कंबल का वितरण किया गया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने प्रधान के इस समाज हित के कार्य की प्रशंसा की। इस मौके पर सुनील श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान बृजमोहन भास्कर, भुलई राजा, ऊदल आदि रहे।




