
Lucknow news today । उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगों का जुड़ाव लगातार बढ़ रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस सम्बंध में पार्टी के प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा में आस्था रखते हुए तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे के नेतृत्व व पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता एवम राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी द्वारा आम जनमानस के उठाये जा रहे ज्वलंत मुद्दों से प्रभावित होकर आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी के समक्ष जनपद लखीमपुर खीरी से बहुजन अवाम पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पंकज तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सदस्यता ग्रहण करने वालो में जनपद लखीमपुर खीरी से बहुजन अवाम पार्टी के जनपद लखीमपुर खीरी के अध्यक्ष राम जीवन राम एडवोकेट, प्रदेश सचिव मनोज कुमार राजवंशी, राष्ट्रीय महासचिव, गंगाराम राजवंशी, जिला सचिव सुमित कुमार, छोटेलाल, ग्राम प्रधान प्रभात राज को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने तिरंगा पट्टी पहनाकर एवं सदस्यता कार्ड प्रदान कर विधिवत रूप से कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया तथा सभी को बधाई दी। पार्टी के प्रवक्ता पंकज तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सैफ अली नकवी, उप्र कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन आलोक प्रसाद पासी आदि प्रमुख रहे।
Contact for advertisement : 9415795867







