प्रदेश के 1663 थानों में नव स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों का किया उद्घाटन

महिला सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘मिशन शक्ति फेज-5.0 का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ

एनआईसी में कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण

रिपोर्ट राहुल उपाध्याय

बहराइच। लोक भवन सभागार, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए महिला सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘मिशन शक्ति 5.0’’ का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया तथा प्रदेश के 1663 थानों में नव स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों का वर्चुअल उदघाटन कर मिशन शक्ति केन्द्रों से सम्बंधित मानक संचालन प्रक्रिया एस.ओ.पी. पुस्तिकाओं का विमोचन किया गया।
लोक भवन में आयोजित मा. मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का एन.आई.सी. बहराइच में सजीव प्रसारण किया गया। मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग,प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच सूर्य प्रताप शाही द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष  मंजू सिंह, सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड, एम.एल.सी. पदमसेन चौधरी व डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक सदर अनुपमा जायसवाल, नानपारा के राम निवास वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र सहित अन्य अधिकारी, पार्टी पदाधिकारियों के साथ सजीव प्रसारण में प्रतिभाग किया गया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व प्रभारी मंत्री श्री शाही ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट में फिरदौस, अरशिफा, जुनैरा, आर्या तिवारी, इनाया, अन्वी, हलीमा, प्रियांगी यादव, हेमा व पलक को अन्नप्रासन्न भी कराया।

Leave a Comment