रविवार को होगा भारत- पाकिस्तान का मुकाबला, जानें कहां- कैसे देख सकते है मैच

( Bne)

एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच में रविवार को मुकाबला होगा। बता दें कि इससे पहले ग्रुप मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। जिसके बाद एक बार फिर से दोनों टीमें आपस में भिड़ती नजर आएंगी। भारत पाकिस्तान का मैच हमेशा से ही दर्शकों के बीच में लोकप्रिय रहा है। एक रिपोर्ट की मानें तो पिछली बार जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थीं, तब तकरीबन 8.4 मिलियन लोगों ने इस मैच को लाइव देखा था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि इस बार भी दर्शकों को मैच से काफी उम्मीदें है और भारी तादाद में दर्शक इस मैच को देखने वाले है। जिसके लिए आप प्लेटिनम एशिया कप 2022 पर ये मैच देख सकते है। ऐसे बुक करें टिकिट बता दें कि प्लेटिनम एशिया कप 2022 का ऑफिशियल पार्टनर है। ऐसे में भारत-पाकिस्तान मैच टिकट के लिए आपको प्लेटिनम की वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके लिए इसके बाद फेसबुक या गूगल अकाउंट या फिर ईमेल से लॉगिन करना होगा। यहां देश का कोड डालकर आप सर्च बॉक्स में एशिया कप 2022 सर्च करें और अपनी सीट या फिर बॉय टिकट का ऑप्शन आएगा। ऐसे में यदि आप आप बॉय ऑप्शन पर क्लिक करते हैं तो पीडीएफ फॉर्मेट में टिकट आपको मिल जाएगा। इसके अलावा घर बैठे मैच देखने के लिए आप स्टार स्पॉर्ट्स चैनल का सहारा ले सकते है।

Leave a Comment