
Lucknow news today । यूपी की राजधानी लखनऊ में रविवार को इंडियन स्पीच लैंग्वेज एंड हियरिंग संगठन द्वारा आयोजित ऑडियोलॉजिस्ट एवं स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजिस्ट प्राइवेट प्रैक्टिशनर्स कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित हुई इस कांफ्रेंस के मुख्य अतिथि प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी रहे जिन्होंने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ कराया।
सम्बोधन में कही यह बात
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि असीम अरुण ने कहा कि विकसित राष्ट्र के लिए जन सामान्य को स्वस्थ जीवन संबंधित सभी सुविधाओं को प्राप्त हो इससे आईडियोलॉजिस्ट एवं स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजिस्ट का महत्वपूर्ण योगदान होता है सभी व्यक्तियों के व्यक्तित्व के विकास के लिए संवाद क्षमता अनिवार्य है।
तो वहीं मुख्यमंत्री के सलाहकार पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि आज के परिपेक्ष में संवाद के बारे में अगर हम चर्चा करें तो सामाजिक विकास के लिए ऑडियोलॉजिस्ट एवं स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजिस्ट के अहम भूमिका है क्योंकि यदि किसी की आवाज में गड़बड़ी है तो वह अपने विचारों को किसी के सामने स्पष्ट नहीं कर पाता है आरसीआई के द्वारा रजिस्टर्ड आईडियोलॉजिस्ट एवं स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजिस्ट की रिपोर्ट को मेडिकल प्रैक्टिशनर प्रशासन के द्वारा माना जाए।
ये रहे मौजूद
आज आयोजित हुए इस कार्यक्रम में प्रोफेसर हिमांशु शेखर झा हिमांशु सिंह डॉक्टर नूरन आलम डॉक्टर मणि रत्नम डॉक्टर नेहा डॉक्टर तारिक दो बिंदु डॉक्टर अविनाश एवं राजीव रंजन समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।






