भारत के व्यापारी, दुश्मन देश पाकिस्तान के ,दोस्त तुर्की और अज़रबैजान को देंगे आर्थिक चोट,,यह हुआ निर्णय

दिल्ली में आयोजित कैट की नेशनल कॉन्फ्रेस में देश भर के शीर्ष व्यापारी नेताओं ने तुर्की और अज़रबैजान के साथ किसी भी प्रकार का व्यापार एवं आयात निर्यात ना किए जाने का निर्णय लिया

आपका अपना पेपर

New Delhi News Today। देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स( कैट) द्वारा नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के राष्ट्रीय संगठन मंत्री (उत्तर भारत)एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता नेशनल कान्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश की ओर से शामिल हुए।
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने बताया नेशनल कॉन्फ्रेंस में देश के सभी राज्यों के एवं केंद्र शासित प्रदेशों के शीर्ष व्यापारी नेता शामिल हुए तथा कॉन्फ्रेंस में तुर्की एवं अज़रबेजान द्वारा पाकिस्तान के समर्थन में खड़े होने पर तुर्की एवं अज़रबैजान के साथ तत्काल प्रभाव से किसी भी किस्म का व्यापार न किए जाने तथा संपूर्ण आयात निर्यात बंद किए जाने का देश के शीर्ष व्यापारी नेताओं ने संकल्प लिया।
श्री गुप्ता ने बताया कि नेशनल कांफ्रेंस को कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया, राष्ट्रीय महामंत्री एवं चांदनी चौक के सांसद प्रवीण खंडेलवाल पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एवं कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री (उत्तर भारत) एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता सहित विभिन्न राज्यों के व्यापारी नेताओं ने संबोधित किया।
संजय गुप्ता ने बताया कि भारत के व्यापारी नेताओं ने दुश्मन देश पाकिस्तान के ,दोस्त देश तुर्की और अज़रबैजान को आर्थिक रूप से कमजोर नुकसान पहुंचाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को नकारात्मक रूप से देश के व्यापारी नुकसान पहुंचाएंगे
उन्होंने बताया कि कांफ्रेंस में तुर्की और अज़रबैजान के साथ तत्काल प्रभाव से किसी भी प्रकार का व्यापार एवं आयात निर्यात ना किए जाने का निर्णय लिया गया तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष बी॰सी भरतिया ने देश भर के व्यापारी नेताओं को इस हेतु संकल्प दिलाया।

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा तुर्की एवं अज़रबेजान के माध्यम से विश्व के सभी देशों को संदेश देगे उन्होंने कहा
140 करोड की जनसंख्या वाला भारत, किसी भी देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर सकता है।
नेशनल कांफ्रेंस में विदेशी ई कॉमर्स कंपनियों द्वारा भारत के रिटेल व्यापार को नष्ट किए जाने हेतु भी रणनीति बनाई गई तथा देश भर में तिरंगा यात्रा निकालने की कार्य योजना बनी
तथा साइबर अपराध से निपटने की भी जानकारी व्यापारियों को दी गयी।

Leave a Comment