(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन जनपद में सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम खनुआं में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।
विकासखंड के ग्राम पंचायत खनुवां में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया।
सदर विधायक ने दी जानकारी

इस अवसर पर मुख्य अतिथि गौरीशंकर वर्मा ने ग्रामीणों को जनहित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। एलईडी टीवी के माध्यम से भारत सरकार तथा प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सदर विधायक श्री वर्मा ने लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना व आयुष्मान योजना के प्रमाणपत्र वितरित किये।
बीडीओ ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
बीडीओ प्रशांत कुमार ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। सदर विधायक ने ग्रामीणों को शपथ दिलाई कि सभी मिलकर 2042 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे। वहीं इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा लोगों को उपज और फसल की पैदावार बढ़ाने के संबंध में जानकारी दी गई। वहीं, इस कार्यक्रम में कृषि विभाग,स्वास्थ विभाग, आंगनबाड़ी को छोड़कर अन्य किसी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित न होने और न ही किसी विभाग का कोई स्टाल लगे होने से ग्रामीणों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल सका। जिसकी चर्चा भी ग्रामीणों के बीच रही।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर प्रधान शिवकुमार, सचिव कुलदीप वर्मा मनोज बादल, संजीव तिवारी, ऋषि श्रीवास्तव, वैभव दुहौलिया, कुलदीप बुधौलिया यज्ञदीप, सुमित, नर्मदा गोस्वामी, रामसिया रजक, घनश्याम उदैनिया, मंयक पटेल, राशिद, राजकिशोर गोस्वामी, राधारमण द्विवेदी, कृष्णमुरारी दुबे, प्रधानाचार्य रामराजा निरंजन, अरविंद निरंजन, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सर्वेश कुमारी, आराधना, संगीता गौर, मिथलेश, सुमन आदि मौजूद रहे।
Contact for advertisement : 9415795867






