रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने गये बच्चे के साथ गांव के तीन लोगों ने गाली गलौज कर भगा दिया आरोप है कि जब बच्चे के साथ पहुंचे बच्चों ने मना किया तो तीनों लोगों ने मिलकर बच्चों के साथ मारपीट कर दी गांव में नहीं रहने की धमकी दी है। पीड़ित बच्चों के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुरा निवासी रामशंकर ने पुलिस को बताया कि उनकी बहिन का बेटा अनमोल उनके घर आया था। वह सुबह सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने गया था तभी गांव के कुछ लोगों ने गाली-गलौज कर उसे भगा दिया। जब वह खेत से वापस आया तो बच्चों ने बताया कि इन लोगों ने गाली गलौज कर नल से भगा दिया जब उनके बेटे देवेश व पुत्री वर्षा ने मना किया तो इन लोगो ने हमारे बच्चों के साथ मारपीट कर दी तथा जान से मारने की धमकी देते हुए गांव में न रहने देने की धमकी दी है। मारपीट में बच्चे घायल हो गये हैं। पीड़ित बच्चों के पिता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।





