
Lalitpur news today। यूपी के ललितपुर कारागार में बंद एक बंदी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ललितपुर जेल में बंद बंदी को अटैक आया था इसके बाद उसे उपचार के लिए कानपुर रेफर किया गया था जहां पर आज उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह है मामला
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार ललितपुर जनपद के शहर कोतवाली तालाब पुरा निवासी मुन्ना सोनी एक व्यापारी की आंख फोड़ने के आरोप में जेल में बंद थे। बताया जा रहा है कि अचानक मुन्ना सोनी की तबीयत बिगड़ी और जेल प्रशासन ने उन्हें उपचार के लिए पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया था। पुलिस के अनुसार कानपुर के अस्पताल में उनकी मौत हो गई है। पुलिस कानूनी कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
पुलिस ने जारी किया यह बयान








