रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर में आसपासं स्थित गेस्ट हाउस और स्कूल में आयोजित शादी समारोह में डीजे पर बज रहे गानों को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद के मामले का पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया।ं चौकी प्रभारी ने दोनों पक्षों के 12 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना स्थित शिवानी गार्डन गेस्ट हाउस में मंें मंगलवार की रात सेंगर कॉलोनी निवासी अरूण प्रताप सिंह के यहां शादी समारोह था। उसी रात पास में ही स्थित डॉ. अंबेडकर इंटर कॉलेज में कढ़ोरे राठौर के यहां भी शादी का कार्यक्रम आयोजित हो रहा था। रात करीब एक बजे डीजे पर बज रहे गानों को लेकर अचानक दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग लाठी, डंडे और बेल्टों से एक दूसरे पर हमलावर हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पत्थर भी चलने लगे। दोनों पक्षों के बीच हो रही मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। लेकिन पुलिस को देखते ही उपद्रव कर रहे लोग वहां से भाग गए थे। मामले को लेकर दोनों पक्षों में से किसी ने भी कोतवाली में तहरीर नहीं दी थी। जिसके बाद पुलिस ने स्वतः ही मामले को संज्ञान में लिया और चौकी प्रभारी मनीष तिवारी ने वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 12 लोगों के खिलाफ नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक पक्ष से सेंगर कॉलोनी निवासी अरुण प्रताप सिंह राजावत, चौधरयाना निवासी निशांत व वैभव मिश्रा, चुर्खीबाल निवासी आदेश पटेल, भवानीराम निवासी अमर प्रताप श्रीवास्तव उर्फ एपी व अक्षय तोमर, कछोरन निवासी राघवेंद्र यादव एवं दूसरे पक्ष से तोपखाना निवासी रामशरण उर्फ कढ़ोरे राठौर व रविंद्र राठौर, रापटगंज निवासी संतोष राठौर, कैलिया थना क्षेत्र के ग्राम इटौरा निवासी अरविंद राठौर, कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम दबखाई निवासी नीलेश राठौर के अलावा कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि 12 नामजद व कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीन लोगों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई भी की गई है। शेष लोगों की भी तलाश की जा रही है।






