नौंवें वाटर कूलर का लोकार्पण किया गया
परहित सरिस धर्म नहि भाई– विधायक विनोद चतुर्वेदी

Jalaun news today । जालौन नगर में सोमवार को भारत विकास परिषद मुख्य शाखा जालौन की प्रेरणा से जूनियर हाईस्कूल गणेश जी जालौन में डॉ वेद प्रकाश शर्मा द्वारा अपने पिताजी एवम संकल्प शर्मा द्वारा अपने बाबा जी स्व श्री जयराम शर्मा की स्मृति में एक वाटर कूलर स्थापित कराया गया ।जिसका लोकार्पण मुख्य अतिथि विनोद चतुर्वेदी विधायक कालपी व विशिष्ट अतिथि अतुल कुमार उपजिलाधिकारी जालौन के कर कमलों द्वारा किया गया।
भारत विकास परिषद मुख्य शाखा की नवीन कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का श्री गणेश मुख्य अतिथि विधायक विनोद चतुर्वेदी व उपजिलाधिकारी अतुल कुमार ने भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया।तदुपरांत सभी ने राष्ट्रगीत वन्देमातरम का गायन किया।मंचासीन मुख्य अतिथि विधायक विनोद चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी अतुल कुमार क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव अजय इटौरिया क्षेत्रीय सचिव सम्पर्क संजय अग्रवाल प्रांतीय अध्यक्ष सी पी गुप्ता प्रांतीय सचिव विनोद सरावगी पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल शाखा अध्यक्ष डॉ वेद प्रकाश शर्मा व महिला संयोजिका निशा महेश्वरी का माल्यार्पण पट्टिका व बैज अलंकरण भाविप के सदस्यों द्वारा किया गया।डॉ धर्मेन्द्र मिश्रा द्वारा अतिथियों का परिचय कराया गया। अधिष्ठापन अधिकारी प्रांतीय अध्यक्ष डॉ सी पी गुप्ता द्वारा नवीन कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉ वेद प्रकाश शर्मा सचिव बृजेन्द्र दुबे व कोषाध्यक्ष सुशील बाजपेई महिला संयोजिका निशा महेश्वरी व नवीन सदस्यों को प्रांतीय सचिव विनोद सरावगी ने शपथ ग्रहण करवाई। विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी अतुल कुमार ने अपने उदबोधन में कहा कि अधिकतर नवयुवक विना हैलमेट लगाए सड़क पर दुपहिया वाहन चलाते हुए दिखाई देते है जिससे एक्सीडेंट होने पर युवको की मृत्यु तक हो जाती है । अभिभावक अपने बच्चों से कहे कि हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाये। युवा पीढ़ी तेजी से नशा गुटका व शराब की आदी होती जा रही है हमें उनको नशा की बुराइयां बताकर उन्हें सही रास्ते पर लाना चाहिये।मुख्य अतिथि विधायक विनोद चतुर्वेदी ने अपने उदबोधन में कहा कि भारत विकास परिषद ने समाज के गरीब व विपदाग्रस्त लोगो की सेवा के लिए कुलीन वर्ग की उदार भावनाओ को जाग्रत किया है। उन्होंने कहा कि पर हित सरिस धर्म नहि भाई ,पर पीड़ा सम नहिअधमाई।प्रांतीय अध्यक्ष डॉ सी पी गुप्ता ने कहा कि भाविप मुख्य शाखा जालौन मजलूम गरीब व विपदाग्रस्त लोगो के बीच कार्य करके उनकी समस्याओं का निराकरण कर रही है। नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल ने कहा कि नगर पालिका जालौन निकट भविष्य में नगर के मुख्य स्थानों पर वाटर कूलर लगवाएगी। शीघ्र ही दो डैड बॉडी फ्रीजर व शव वाहन की व्यवस्था भी करेगी।मातृ शक्ति ने सामुहिक रूप से मुख्य अतिथि विनोद चतुर्वेदी को मोमन्टो भेंट किया।अंत मे शाखा अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा ने जनक पैलेस के स्वामी विपिन त्रिवेदी व जीतू राजावत का कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग करने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाविप मुख्य शाखा गरीब व आपदाग्रस्त लोगो की समस्याओं के निराकरण के लिए कृतसंकल्पित है।

समारोह का सफल संचालन अभिषेक हर्षवर्धन ने किया।समारोह में डॉ सुरेश साहनी जितेंद्र सिंह गुर्जर जगनेवा प्रेमदास गुप्ता मुकेश साहनी राजीव माहेश्वरी एडवोकेट उमेश दीक्षित त्रिलोकी नाथ गुप्ता अनुराग बहरे श्याम किशोर गुप्ता अरुनकान्त दुबे गिरीश गुप्ता अनिल मित्तल अतुल खन्ना अरुण पुरवार राजेन्द्र अग्रवाल के सी पाटकार शिवशंकर सिंह बालजी गुर्जर दीपक श्रीवास्तव गिरीशनन्दन आशीष चतुर्वेदी सतीश जोशी राहुल अग्रवाल राजेश गुप्ता मानपुरा दिनेश यादव हैपी अग्रवाल राजेन्द्र गुप्ता शैलेन्द्र चंसौलिया रामसिया अरविंद बाजपेयी नगर पालिका अध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल आभा शर्मा डॉ रंजना दुबे अर्चना खन्ना नैना साहनी रीता साहनी मीनू गुप्ता संध्या गुप्ता कल्पना बाजपेई कुसुम विश्नोई मंजू पुरवार श्वेता अग्रवाल सुनीता पाटकार आदि उपस्थित रहे।
