जालौन ब्लॉक प्रमुख मानद उपाधि देकर किया गया सम्मानित,,,

Jalaun block chief honored with honorary degree

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today ।जालौन ब्लॉक प्रमुख व जालौन सेवा समिति के संस्थापक रामराजा निरंजन को वेस्टर्न अमेरिकन यूनिवर्सिटी द्वारा चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम में सोशल वर्कर की मानद उपाधि देकर सम्मानित किया गया।


ब्लॉक प्रमुख जालौन व जालौन सेवा समिति के संस्थापक रामराजा निरंजन लगातार समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय रहते हैं। नगर में समाजहित के कार्य करने में वह हमेशा आगे रहते हैं। इसके अलावा धार्मिक कार्यक्रमों को संपन्न कराने में भी वह हमेशा तत्पर रहते हैं। नगर में दीपावली महोत्सव की शुरूआत उन्हीं के नेतृत्व में जालौन सेवा समिति के माध्यम से की गई। इसके अलावा निर्धन व बेसहारा लोगों की सेवा में भी वह हमेशा तत्पर रहते हैं। उनके द्वारा किए गए समाजसेवा के कार्यों को देखकर वेस्टर्न अमेरिकन यूनिवर्सिटी द्वारा चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें सोशल वर्कर की मानद उपाधि से सम्मालित किया गया।

Leave a Comment