जालौन बुंदेलखंड एडवोकेट बार एशोसिएशन की बैठक सम्पन्न,,इन मुद्दों पर हुई बनी रूपरेखा

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में बुंदेलखंड एडवोकेट बार एशोसिएशन की बैठक वादकारी भवन में एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष अम्बिका प्रसाद निरंजन की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में अधिवक्ताओं की सहमति से एशोसिएशन के वर्ष 2025-26 के चुनाव की रूपरेखा बनाई गई। जिसमें तय हुआ कि चुनाव प्रक्रिया एल्डर्स कमेटी के मार्गदर्शन में संपन्न होगी। चुनाव प्रक्रिया में आम सहमति से चुनाव अधिकारी के रूप में अधिवक्ता जयप्रकाश श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया। सहायक के रूप में उमेश कुमार दीक्षित एवं उमर सिद्दीकी को नियुक्त किया गया। इसके साथ ही चुनाव प्रक्रिया में सदस्यता अभियान दिनांक पांच मई से 13 मई तक चलेगा। इसके बाद 17 मई को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। यदि किसी को मतदाता सूची में आपत्ति हो तो वह दिनांक 19 मई को को दोपहर 12 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। 20 मई को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद चुनाव में संबंधित पदों पर उम्मीदवार दिनांक 21 मई को सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक नामांकन कर सकते हैं। 22 मई को सुबह सात बजे से दोपहरे एक बजे तक नाम वापिस लिए जा सकेंगे। 29 मई को मतदान की तिथि निर्धारित की गई। मतदान सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। इसके बाद उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इसके साथ ही नवीन कार्यकारिणी के गठन तक वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया और सारे उत्तरदायित्व एल्डर्स कमेटी को सौंप दिए गए।

Leave a Comment