गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दुल्हन की तरह सज गया जालौन नगर,, प्रमुख चौराहों पर लगी तिरंगा लाइट

रिपोर्ट बबलू सेंगर

मासिक पत्रिका में विज्ञापन के लिए संपर्क : 9415795867

Jalaun news today ।जालौन नगर में गणतंत्र दिवस के पर्व को लेकर नगर में रविवार से ही देशभक्ति का माहौल दिखाई देने लगा। इस राष्ट्रीय पर्व को लेकर नगर को तिरंगे की छटा से सजाया गया है। प्रमुख चौराहों व मार्गों पर आकर्षक सजावट की गई है। ऐतिहासिक झंडा चौराहा दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।
नगर के प्रमुख मार्गों पर बिजली के खंभों पर तिरंगे रंग की एलईडी लाइटें लगाई गई हैं, जो शाम होते ही नगर को तिरंगे की रोशनी से जगमगा देती हैं। झंडा चौराहे पर तिरंगे के रंगों में पर्दे और सजावटी कपड़े लगाए गए हैं, जिससे चौराहा पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग गया है। यहां आने-जाने वाले लोग सजावट को निहारते हुए देशभक्ति की भावना से सराबोर नजर आ रहे थे। यहां लोगों के आकर्षण के लिए विशेष सेल्फी प्वाइंट भी तैयार किया गया है। ताकि तिरंगे की पृष्ठभूमि और आकर्षक सजावट के बीच लोग अपने परिवार व मित्रों के साथ फोटो खिंचवाकर पर्व को यादगार बना सकें। जगह-जगह देशभक्ति से जुड़े संदेश और सजावटी झंडियां भी लगाई गई हैं। नगर के विनय निगम, आशीष सोनी, विपुल दीक्षित, अफजाल अहमद, मोहम्मद अनस, सुहेल अख्तर आदि का कहना है कि गणतंत्र दिवस देश के गौरव और संविधान के सम्मान का पर्व है। इस तरह की सजावट से लोगों में देशप्रेम की भावना और अधिक प्रबल होती है। बच्चों में भी राष्ट्रीय पर्वों के प्रति जागरूकता बढ़ती है।