दिलचस्प हुआ जालौन जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव,, इतने प्रत्याशी हैं मैदान में

रिपोर्ट बबलू सेंगर

E-Magzine

Orai / jalaun news today। जालौन जिला अधिवक्ता संघ उरई के वार्षिक चुनाव में नाम वापसी के बाद अब मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। गुरुवार को नामांकन वापसी के दौरान छह अधिवक्ताओं ने अपने पर्चे वापस ले लिए। अब 27 फरवरी को होने वाले चुनाव में 47 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।

नामांकन प्रक्रिया में कुल 53 अधिवक्ताओं ने विभिन्न पदों के लिए दावेदारी की थी। वापसी के बाद अध्यक्ष, महासचिव समेत अन्य पदों पर सीधा मुकाबला तय हो गया है।

अध्यक्ष पद

उदय शंकर द्विवेदी,
राजा विशंभर दयाल जाटव,
ऋषि कुमार पटेल,
शशि कुमार दुबे

महासचिव पद

साधना त्रिपाठी,
पंकज कुमार गुप्ता,
रामजी

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद

कर्म क्षेत्र अवस्थी,
वीरेंद्र कुमार सिंह

कोषाध्यक्ष पद

कुमार गौरव श्रीवास्तव,
लक्ष्मीकांत पाठक,
विजय इंद्र सिंह

उपाध्यक्ष पद

श्यामजीवन त्रिपाठी,
संजीव तिवारी

उपाध्यक्ष कलेक्ट्रेट

अजय कुमार,
अनिल कुमार शर्मा,
ओम नारायण सिंह,
केसव कुमार सक्सेना,
हरिओम

कनिष्ठ उपाध्यक्ष

अमन मिश्रा,
अनम वर्मा,
अमित रावत

संयुक्त सचिव

ऋतिक दुबे,
प्रदुम्न कुमार सिरोठिया,
मुलायमसिंह यादव,
ब्रजभूषण सिंह,
रामशंकर मिश्रा,
संगीता कुमारी

वरिष्ठ सदस्य

जय कारण सिंह,
महेश कुमार,
रंजन राजकुमार श्रीवास्तव,
राजकुमारी निषाद,
रामशंकर वर्मा,
सोबरन सिंह कुशवाह

नाम वापसी करने वाले

वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद से प्रताप सिंह,
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद से रामकुमार तिवारी व श्याम नारायण शर्मा,
संयुक्त सचिव पद से मोहम्मद बासिल बेग,
कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद से सृष्टि चतुर्वेदी व सोनू बाजपेई ने पर्चा वापस लिया।

इस दौरान एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन लाजपतराय सक्सेना तथा चुनाव संचालन समिति के सदस्य अरुण कुमार श्रीवास्तव, जगमोहन द्विवेदी, श्यामलाल वर्मा, नाथूराम त्रिपाठी, दृगपाल, वीरेंद्र, राजेश चतुर्वेदी, मनशील गुप्ता, गोपाल श्रीवास्तव, राजाराम ज्ञानी सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

अब 27 फरवरी को मतदान होगा, जिसके लिए अधिवक्ताओं ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। चुनाव को लेकर बार भवन परिसर में गहमागहमी बढ़ गई है।