पढ़िये आपका अपना अखबार : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहाव में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे चल रहे जुए के फड़ की सूचना पर छिरिया मलकपुरा चौकी पुलिस ने छापामारी कर छह लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 11,540 रुपये नकद व ताश की गड्डी बरामद की है।
छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी आलोक कुमार को सूचना मिली कि ग्राम सहाव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पुल के नीचे कुद लोग के ताश के पत्ते खेलकर रुपये लगा रहे हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हारजीत की बाजी लगा शिवम कुमार, सुरेंद्र कुमार, धीरज सोनू, आनंद कुमार, रतन सिंह और अमित को पकड़ लिया। पुलिस ने जुए के फड़ से 10,720 रुपये और आरोपियों की जामा तलाशी में 820 रुपये बरामद किए। इसके अलावा ताश की गड्डी व मोबाइल फोन भी बरामद किए। चौकी प्रभारी आलोक पाल ने बताया कि जुआ खेलते पकड़े गए छह लोगों के पास से 11,540 रूपये बरामद हुए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
शराब क्वार्टर बेचने के लिए जा रहा युवक अरेस्ट
जालौन। बेचने के लिए शराब के क्वार्टर लेकर जा रहे युवक को चौकी पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर चौकी पर तैनात मनीष कुमार तिवारी को सूचना मिली कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय चौराहे के पास एक संदिग्ध युवक कोई नशीला पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर ओझा निवासी गोविंद वर्मा को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से 21 क्वार्टर देशी शराब के बरामद किए। पूछतांछ में उसने बताया कि वह शराब बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।





