जालौन कोतवाली पुलिस को मिली ये बड़ी सफलता,, दो गैंगस्टर के आरोपी अरेस्ट,,

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में गैंगस्टर के दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने अलग अलग स्थानों से तमंचा और कारतूस के साथ पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छानी खास निवासी छविराम व उदोतपुरा निवासी सेवाराम गोतस्करी के मामलों में पकड़े गए थे। जिन पर गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई की गई थी। जमानत मिलने के बाद दोनों बाहर थे। सोमवार की रात पुलिस को सूचना मिली दोनों आरोपी अलग अलग स्थानों पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मनीष तिवारी उदोतपुरा पावर हाउस के पास पहुंचे जहां उन्होंने सेवाराम को एक तमंचा और दो कारतूस के साथ पकड़ लिया। उधर, एसआई शैलेंद्र सिंह ने लौना के आगे धंतौली मार्ग से संदिग्ध अवस्था में खड़े छविराम को एक तमंचा और दो कारतूस के साथ पकड़ा है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

चाकू के साथ एक अरेस्ट

जालौन। किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े एक युवक को कोतवाली पुलिस ने एक चाकू के साथ पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
कोतवाली में तैनात एसआई शिवम सिंह को सूचना मिली कि उरई रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही उरई रोड पर खड़े व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जगम्मपुर निवासी सुरदीप उर्फ बंटी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से एक चाकू बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

1 माह पूर्व हुये एक्सीडेंट मामले में दर्ज हुई FIR

जालौन। लगभग दो माह पूर्व अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता की मृत्यु होने के मामले में बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी सचिन शिवहरे ने पुलिस को बताया कि उनके पिता विनोद कुमार बीती 15 जनवरी को रात करीब सात बजे जालौन की ओर से वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी बंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पिता की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में पिता की मृत्यु हो गई थी। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक के खिलाफ तेजी व लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105