जालौन नगर पालिका प्रशासन ने जलवाए अलाव,,लोगों को मिली सर्दी से राहत

रिपोर्ट बबलू सेंगर

E-Magzine – उत्तम पुकार न्यूज़

पढ़िए आपकी अपनी मैगज़ीन:उत्तम पुकार न्यूज़

Jalaun news today । घने कोहरे के साथ चल रही हवा के बाद तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। तापमान में गिरावट व चल रही शीतल लहर के चलते लोग सर्दी से ठिठुरने लगे है। लोगों को ठंड से बचाने के लिए नगर व ग्रामीण क्षेत्र कंबल वितरण का काम शुरू हो गया है। ठंड से बचाव के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा चयनित 20 स्थानों पर अलाव जलवा दिए गए हैं। अलाव जलने से लोगों को राहत मिल रही है।
विभिन्न स्थानों पर हिमपात व बारिश होने के कारण तापमान लगातार नीचे जा रहा है। तापमान गिरने के कारण ठिठुरन बढ़ गयी है। लोग ठंड से परेशान होने लगे हैं। ठंड के कारण दो पहिया वाहन चालक को दिक्कत हो रही है। ठंड से परेशान लोगों के लिए प्रशासन ने तहसील में 1400 कम्बल उपलब्ध करा दिए हैं। लेखपालों के माध्यम से 1200 कम्बल वितरण के लिए दे दिए गए हैं। नगर क्षेत्र में 150 कंबलो का वितरण हो गया है जिनका सभासदों के माध्यम से वितरण कराया गया है। लोगों को ठंड बचाव के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के मुख्य चौराहे देवनगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, झंडा चौराहा, बस स्टैंड, कांजी हाउस चौराहे, मुरलीमनोहर, छोटा बिजलीघर, सरकारी अस्पताल, कोतवाली, चौकी, तहसील गेट, गोशाला, एसडीएम कोर्ट, बड़ी माता मंदिर, हनुमान मठिया, जामा मस्जिद, तकिया, मोती मस्जिद, सब्जी मंडी समेत 20 स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। नगर में जल रहे अलाव से राहगीरों के साथ आसपास के दुकानदारों, निर्धन बेसहारा लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। पालिकाध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल ने बताया कि नगर पालिका कार्यालय परिसर में निर्धन बेसहारा लोगों के लिए अस्थायी रैन बसेरा संचालित हो रहा है। इसमें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। जरूरतमंद ठंड से बचाव के लिए इनका उपयोग करें। खुले में या बिना गर्म कपड़ों के इधर-उधर न सोये।