(ब्यूरो रिपोर्ट )

Orai / jalaun news today । जालौन जनपद के मुख्य विकास अधिकारी भीमजी उपाध्याय द्वारा निपुण विद्यालय बनाने हेतु गोद लिए गए प्राथमिक विद्यालय बघौरा का निरीक्षण किया। विद्यालय में नामांकित 69 के सापेक्ष 40 बच्चे उपस्थित मिले निरीक्षण के दौरान कक्षा 1 से 3 तक 34 नामांकन के सापेक्ष 24 बच्चे उपस्थित मिले। कक्षा 1 से 3 तक उपस्थित छात्र-छात्राओं का आकलन स्वयं सीडीओ द्वारा किया गया। श्यामपट्ट पर गणित एवं भाषा के प्रश्न बच्चों से हल कराए गए। अधिकांश बच्चों ने भाषा एवं गणित के उत्तर तत्परता से दिए सभी बच्चों का मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उत्साह वधर्न किया गया। जो बच्चे सही जवाब नहीं दे पाए उनके लिए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रियायत बेग से कहाकि नियमित निपुण लक्ष्य ऐप का प्रयोग कर बच्चों को पांच दिवस के अंदर निपुण बनाते हुए विद्यालय को निपुण घोषित कराया जाएगा। उक्त के अतिरिक्त मुख्य अधिकारी द्वारा अपने व्यस्त समय में कुछ समय बच्चों के पढ़ने हेतु प्रदान किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि वह प्रत्येक दिन एक घंटे के लिए विद्यालय के बच्चों को पढ़ाया करेगे अगर वह नही जा पाते है तो किसी दूसरे अधिकारी को विद्यालय भेजा करेगे।
Contact for advertisement : 9415795867






