(रिपोर्ट : बबलू सेंगर)

Jalaun news today । महिलाएं स्वयं को कमजोर न समझें, आज की नारी पुरुषों से कदमचाल मिलाते हुए चल रही हैं। कहीं कोई समस्या आती है तो पुलिस आपके साथ तत्पर है। यह बात ग्राम खनुआं में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल पूनम ने कही।
नारी सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल पूनम ने गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागृत किया। उन्होंने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुये बताया जिससे जरूरत पड़ने पर शासन प्रशासन उनकी तत्काल मदद कर सके। कहा कि अब महिलाओं को किसी भी प्रकार से डरने की जरूरत नहीं है उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस तथा प्रशासन हर समय तैयार है। जरूरत पड़ने पर महिला हेल्पलाइन नंबर से सहायता लें।

इस मौके पर एसआई अमर सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी कुलदीप वर्मा, ग्राम प्रधान शिवकुमार, रोजगार सेवक नारायण दास, पंचायत सहायक कुलदीप, एएनएम नर्मदा गोस्वामी, आंगनबाड़ी सर्वेश कुमारी, संगीता, आराधना, मिथिलेश, आशा बहू लालश्री बबली, हरवती, शिक्षका संतोषी, प्रधानाचार्य रामराजा निरंजन, अरविंद्र निरंजन, तरुण आदि मौजूद रहे।






