रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में सार्वजनिक स्थान पर हार जीत की बाजी लगा रहे तीन युवकों को चौकी पुलिस ने पकड़ा। जिनके पास से से पुलिस ने 3850 रुपये नकद और ताश की गड्डी बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली प्रभारी अजीत सिंह को सूचना मिली कि मोहल्ला मुरली मनोहर में कुछ युवक ताश का खेल दांव लगाकर खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही उन्होंने चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह को पुलिस फोर्स के साथ मौके पर भेजा। मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे युवकों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से अनीस खान, अरविंद निवासीगण मोहल्ला मुरलीमनोहर, देवेंद्र निवासी पल्लारामपुर थाना मंगलपुर जिला कानपुर देहात को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके पास से 3850 रुपये नकद व ताश की गड्डी बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।




