जालौन पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ किया एक को अरेस्ट,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में सड़क किनारे तमंचा बेचने की फिराक में खड़े युवक को मुखबिर की सूचना पर चौकी पुलिस ने एक तमंचा व दो कारतूस के साथ पकड़ा। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।
छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी अजीत शर्मा को सूचना मिली कि ग्राम अमखेडा़ होकर रुरा जाने वाले मार्ग पर अमखेडा़ बंबा पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति सड़क किनारे खड़ा है। जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी एसआई सुरेशचंद्र समेत व पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घेराबंदी कर रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम रूरा मल्लू निवासी संदिग्ध राजसिंह राजावत को पकड़कर जब उसकी तलाशी ली तो पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए। पूछतांछ ने में आरोपी ने बताया कि वह अपना तमंचा और कारतूस बेचने के लिए आया था और यहां वह खरीददार का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

सरकारी कार्य में डाली बाधा, दी बेहमई काण्ड दोहराने की धमकी

जालौन। शिकायत के बाद चकरोड की जांच करने के लिए लेखपाल टीम के साथ मौके पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान शिकायतकर्ता ने बेटे के साथ मिलकर सरकारी कार्य में बाधा डाली और बेहमई हत्याकांड दोहराने की धमकी दी। क्षेत्र के लेखपाल की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुढ़ार सालाबाद लेखपाल पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम सालाबाद निवासी निर्दाेष कुमार चतुर्वेदी ने मोबाइल से चकरोड की शिकायत थी। शिकायत के निस्तारण के लिए चकरोड संख्या 262 की स्थलीय जांच व पैमाइश के लिए नायव तहसीलदार हदरुख सतेंद्र कुमार गुप्ता, लेखपाल तेजप्रकाश, पुष्पेंद्र सिंह व इंद्रपाल के साथ 11 मार्च को ग्राम सालाबद गए थे। जांच के दौरान ही शिकायतकर्ता निर्दाेष कुमार चतुर्वेदी व उनका बेटे ने सरकारी कार्य में वाधा डाली और चकरोड की पैमाइश नहीं करने दी। पैमाइश करने पर बेहमई कांड दोहराने की धमकी दी।