रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन कोतवाली पुलिस ने सट्टे के नंबर लिख रहे दो युवकों को पकड़ा है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
कोतवाली में तैनात एसआई सफीक अहमद को सूचना मिली कि मोहल्ला बापू साहब स्थित एक बैंक के पास दो युवक लोगों को 10 रुपये लगाने पर 900 रुपये मिलने का लालच देकर सट्टे के नंबर लिख रहे हैं। सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां से उन्होंने सट्टे के नंबर लिख रहे तोपखाना निवासी निहाल उर्फ बड़े व चिमनदुबे निवासी जाकिर को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए युवकों के पास से 2350 रुपये नकद, सट्टे के नंबर लिखी हुई पर्चियां, डायरी व पेन बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
जालौन में बेचने के लिए ले जा रहे क्वार्टर के साथ 1 अरेस्ट
जालौन। बेचने के लिए शराब के क्वार्टर लेकर जा रहे एक व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली में तैनात एसआई रामकिशोर को सूचना मिली कि सारंगपुर रोड एक संदिग्ध व्यक्ति कोई नशीला पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर सारंगपुर निवासी देशराज को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से 20 क्वार्टर देशी शराब के बरामद किए। पूछतांछ में उसने बताया कि वह शराब बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रंजिश के चलते मारपीट, पुलिस ने की दो पर कार्यवाही
जालौन। रंजिश के चलते आपस में मारपीट कर रहे दो लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फर्दनवीस निवासी दिलीप सिंह एवं बापू साहब निवासी सार्थक उर्फ निक्की का किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। गुरूवार की सुबह दोनों के बीच आपस में विवाद होने लगा। गाली, गलौज के बाद दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई पक्ष सुनने को तैयार नहीं हुआ। जिसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए। दोनों पक्षों के सुनने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।





