जालौन पुलिस ने चरस के साथ किया दो को अरेस्ट,,,

Jalaun police arrested two with charas

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन नगर में चौकी पुलिस ने सारंगपुर मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो युवकों को पकड़ा है। पकड़े गये युवकों के पास से पुलिस ने 347 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
चौकी प्रभारी गोविंद सक्सेना को सूचना मिली कि सारंगपुर मार्ग स्थित श्मशानघाट के पास संदिग्ध अवस्था में दो युवक टहल रहे हैं। मुकबिर की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे सुनील कुमार निवासी रावतान व उमेश कुमार निवासी कछोरन को पकड़कर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों के पास से 347 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

छुरी के साथ एक अरेस्ट

जालौन। किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े युवक को कोतवाली पुलिस ने छुरी समेत पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
कोतवाली में तैनात एसआई अमर सिंह को सूचना मिली कि बंगरा रोड पर छहपुला के पास एक संदिग्ध युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने युवक के पास से एक छुरी बरामद की है। नाम पता पूछने पर युवक ने अपना नाम मोहित कुमार निवासी मोहल्ला घुआताल बताया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Leave a Comment