जालौन पुलिस ने पकड़े आधा दर्जन जुआड़ी,, इतनी नगदी बरामद

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन कोतवाली पुलिस ने हार जीत की बाजी लगाते हुए आधा दर्जन लोगों को पकड़ा है। जिनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खनुआं में गांव के बाहर कुछ लोग हार जीत की बाजी लगा रहे थे। इसकी जानकारी किसी ने कोतवाली पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही कोतवाल वीरेंद्र पटेल ने एसआई राजेश वशिष्ठ को पुलिस फोर्स के साथ मौके पर भेजा। मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही जुआरियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से भारत सिंह सरावन, कल्लू धनौरा कलां, हेमंत कुमार कुंवरपुरा, रामराजा खनुआं, शैलेंद्र कुमार भेंड़, रविंद्र कुमार खनुआं को दबोच लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने पकड़े गए व्यक्तियों के पास से लगभग 11500 रुपये बरामद किए। सभी आरोपियों को कोतवाली लाकर पुलिस ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Leave a Comment