रिपोर्ट बबलू सेंगर

.
Jalaun news today ।जालौन कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम माड़री में मरघट के पास जुए के फड़ पर छापा मारकर आधा दर्जन से अधिक लोगों को हार जीत की बाजी लगाते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से कुल 56,100 रुपये नकद, ताश की गड्डी, मोबाइल फोन व बाइक बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम माड़री में लंबे समय से जुए का खेल संचालित होने की सूचना पुलिस को मिल रही थीं। इस पर कोतवाली प्रभारी अजीत सिंह ने चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह व कांस्टेबल कुमरपाल, अजीत सिंह, सौरभ नागर, हरिओम, अवनेन्द्र और मुकेश के साथ मांडरी स्थित मरघट के पास छापामारी की। पुलिस को देखते ही मौके पर हार जीत की बाजी लगा रहे लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर अमित वाल्मीकि निवासी ग्राम सिहारी दाउदपुर, दीन मुहम्मद निवासी पटेल नगर, उरई, मनोज कुमार निवासी रामनगर, उरई एवं बलवंत कुमार, रविंद्र कुमार, गौरव निरंजन निवासीगण ग्राम माड़री को हार जीत की बाजी लगाते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने माल फड़ के रूप में 51,200 रुपये व जामा तलाशी में 4,900 रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त ताश की गड्डी, मोबाइल फोन व बाइक भी बरामद की गई है। कोतवाली प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि मांडरी क्षेत्र में जुए की सूचना मिल रही थी। जिसका गुप्त रूप से संज्ञान लेते हुए यह छापामारी की गई, जिसमें आरोपियों को मौके पर ही दबोचा गया। उन्होंने कहा कि जुए जैसे सामाजिक अपराधों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।





