रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में उदोतपुरा के आगे पेट्रोल टैंक के पास हार जीत की बाजी लगा रहे छह लोगों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 15890 रुपये नकद, मोबाइल फोन व ताश की गड्डी बरामद की है। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद को सूचना मिली कि उदोतपुरा से आगे पेट्रोल टैंक के नजदीक कुछ लोग जीत हार की बाजी लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचते ही जुआ खेल रहे आरोपियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से ग्राम तांबा निवासी बृजराज व सुरेंद्र कुमार एवं ग्राम देवरी निवासी अशोक कुमार, नबाव सिंह, इंद्रेश कुमार व प्रदुम्न को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके पास से 3400 रुपये नकद व मोबाइल फोन एवं मालफड़ पर 12490 रुपये नकद व ताश की गड्डी बरामद की। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।






