पढ़िये आपका अपना अखबार : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन नगर में चौकी पुलिस ने लोडर पर लदा हुआ काशी ब्रांड का देशी गुटका पकड़ा है। पुलिस ने गुटका अपने कब्जे में लेकर जीएसटी विभाग को सूचना दे दी है।
नगर के ज्वालागंज में काशी ब्रांड के गुटके का कारोबार चल रहा था। सोमवार की सुबह कोतवाल हरिशंकर चंद को सूचना मिली कि ज्वालागंज में बिना किसी वैध कागजात के अवैध रूप से देशी गुटका लाया जा रहा है। सूचना मिलते उन्होंने चौकी प्रभारी मनीष तिवारी को टीम के साथ मौके पर भेजा। पुलिस को ज्वालागंज में खकसीस निवासी अनिल गुप्ता के गोदाम के बाहर लोडर पर काशी ब्रांड का गुटका बोरियों में भरा हुआ मिला, जिसे गोदाम में उतारा जा रहा था। पुलिस ने जब गुटके के संबंध में आवश्यक कागजात मांगे तो वह मौके पर नहीं दिखा सके। जिसके बाद पुलिस ने लोडर समेत गुटके को अपने कब्जे में ले लिया। चौकी प्रभारी मनीष तिवारी ने बताया कि ज्वालागंज स्थित एक गोदाम में काशी ब्रांड का देशी गुटका उतारा जा रहा था। जब गुटके से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वह नहीं दिखा सके। जिसके चलते गुटको को कब्जे में लिया गया है। इस संदर्भ में जीएसटी विभाग को सूचना दे दी गई है।




