जालौन पुलिस ने की काउंसलिंग,,बिखरने से बचा परिवार, परिवारों ने कहा धन्यवाद

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन कोतवाली स्थित परिवार परामर्श केंद्र पर काउंसिलिंग के बाद दो परिवारों को बिखरने से बचा लिया गया। दोरों परिवारों ने टीम को धन्यवाद दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौना निवासी माया कुशवाहा ने पति दशरथ और सहावनाका निवासी आरती ने पति जितेंद्र रजक के खिलाफ परिवार को न संभालने और उनके साथ आए दिन गाली, गलौज और मारपीट किए जाने की शिकायत कोतवाली पुलिस से की थी। पुलिस ने मामले को परिवार परामर्श केंद्र के पास भेजा। जहां मिशन शंिक्त टीम के प्रभारी संजय यति ने तत्काल दोनों मामलों का संज्ञान लिया। परिवार परामर्श केंद्र में काउंसर रिटायर्ड बीडीओ प्रीति भसीन व डॉ. अवध किशोर त्रिवेदी के साथ महिला एसआई सन्नो देवी व कांस्टेबल दीपिका की मौजूदगी में महिला और उसके पति के साथ परिवार के लोगों को बुलाया गया। दोनों पक्षों से पहले अलग-अलग और फिर संयुक्त रूप से वार्ता कराई गई। काउंसलिंग के बाद दशरथ ने पत्नी माया और जितेंद्र ने पत्नी आरती को परिजनों के सामने आश्वासन दिया कि वह भविष्य में पति-पत्नी के रूप में रहकर सभी आवश्यकताओं की पूर्ति करते हुए जीवन यापन करेंगे और कोई विवाद नहीं करेगें। दोनों पक्षों की सहमति से प्रकरण का समाधान कर दिया गया।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105