जालौन पुलिस ने खोज निकाला गुम हुआ व्यक्ति,, परिजनों के चेहरों पर छलक उठी खुशी

Jalaun police found the missing person, happiness spread on the faces of the family members

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन नगर में शादी में खाना खाने गया व्यक्ति वहीं से लापता हो गया। पीड़ित पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लापता व्यक्ति को कड़ी मशक्कत के बाद ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पिता की सकुशल बरामदगी पर परिजनों के चेहरे पर खुशी छलक उठी।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दबगरान निवासी असलम ने पुलिस को बताया कि उनके पिता वहीद रविवार की रात चुंगी नंबर चार स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह में दावत में गए थे। लेकिन वहीं से वह लापता हो गए। देर रात तक जब वह वापस घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की। लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की तहरीर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। सोमवार की दोपहर पुलिस ने वहींद को गूढ़ा रोड के पास से सुकुशल बरामद कर परिजनों को बुलाकर उनके सुपर्द कर दिया। पिता की सकुशल बरामदगी के बाद पुत्र समेत परिजनों के चेहरे पर खुशी छलक उठी।

Leave a Comment