जालौन पुलिस को मिली ये सफलता,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Subscribe our channel on YouTube : up news sirf sach

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में पुलिस ने अलग अलग स्थानों से अपने प्रेमियों के साथ भागी एक किशोरी व एक युवती समेत एक युवक को पकड़ा है। पुलिस ने युवक को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जबकि किशोरी व युवती को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी को पलवल हरियाणा निवासी युवक रिषी कुमार अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया था। छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी मदनपाल को सूचना मिली कि दोनों प्रेमी युगल कहीं बाहर भागने की फिराक में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के पास खड़े हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस प्रेमी युगल को पकड़कर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जबकि किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। उधर, 15 दिन पूर्व घर से प्रेमी के साथ भागी युवती को एसआई केपी सिंह यादव ने चुंगी नंबर चार के पास से पकड़ा है। जिसे परिजनों के सुपुर्द किया गया। जबकि पुलिस प्रेमी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

Leave a Comment