रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में लगभग दो वर्ष पूर्व एक युवक किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने प्रेमी युगल को बरामद कर लिया है।
लगभग दो वर्ष पूर्व उरई कोतवाली क्षेत्र के मवई मौखरी निवासी शिवम कुमार जालौन कोतवाली क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। जिसकी रिपोर्ट पीड़ित पिता ने कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस तबसे युगल की तलाश कर रही थी। रविवार की सुबह चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह को सूचना मिली कि प्रेमी युवक कहीं बाहर जाने की फिराक में देवनगर चौराहे पर बस का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दोनों को कोतवाली लाकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस युवक को न्यायालय में पेश किया। जबकि पूछतांछ के बाद किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।






