रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर कोतवाली पुलिस ने किसान के चेहरे पर खुशी वापस की है। दरअसल किसान का 24 दिन पूर्व मोबाइल गुम हो गया था। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने गुम हुए मोबाइल को बरामद कर किसान को सौंप दिया है। मोबाइल पाकर किसान के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरयाना निवासी आदर्श कुमार श्रीवास्तव का मोबाइल बीती दो फरवरी को कहीं खो गया था। मोबाइल खोने के कारण वह परेशान थे। मोबाइल गुम होने की सूचना उन्होंने कोतवाली पुलिस को दी थी। इंस्पेक्टर क्राइम जगदंबा प्रसाद दुबे ने सर्विलांस की मदद से कीमती मोबाइल को बरामद कर लिया और पीड़ित को कोतवाली बुलाकर गुम हुए मोबाइल को उसे सौंप दिया। खोये हुए मोबाइल को पाकर किसान के चेहरे पर खुशी लौट आई।
शराब के नशे में गाली गलौज करने वाले के खिलाफ पुलिस ने की कार्यवाही
जालौन। शराब के नशे में मोहल्ले के लोगों के साथ गाली, गलौज व मारपीट कर रहे युवक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरदोई राजा निवासी रामकुमार शराब के नशे में गांव के लोगों के साथ गाली, गलौज कर रहे थे। जब गांव के लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो अभद्रता करते हुए मारपीट करने लगा। जिसकी सूचना गांव के लोगों ने कोतवाली पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।






