जालौन पुलिस ने लौटाई किसान के चेहरे पर खुशी,,यह है मामला

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में लगभग चार माह पूर्व किसान का मोबाइल घर से जालौन आते समय रास्ते में गुम हो गया था। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने गुम हुए मोबाइल को बरामद कर किसान को सौंप दिया है। मोबाइल पाकर किसान के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दमां निवासी करूणेश पाल सिंह का मोबाइल बीते दिसंबर माह में गांव से जालौन आते समय रास्ते में कहीं खो गया था। मोबाइल खोने के कारण वह परेशान थे। मोबाइल गुम होने की सूचना उन्होंने कोतवाली पुलिस को दी थी। इंस्पेक्टर क्राइम जगदंबा प्रसाद दुबे ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत कम्प्यूटर ऑपरेटर आनंद सचान व सर्विलांस टीम की मदद से कीमती मोबाइल को बरामद कर लिया और पीड़ित को कोतवाली बुलाकर गुम हुए मोबाइल को उसे सौंप दिया। खोये हुए मोबाइल को पाकर किसान के चेहरे पर खुशी लौट आई।

Leave a Comment