जालौन प्रीमियर लीग : इन टीमों के बीच खेला गया मैच,,इस टीम ने की धमाकेदार जीत,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जेपीएल सीजन तीन का दूसरा मैच प्रभाकर एकेडमी उरई और सागर इलेवन कोंच के बीच खेला गया जिसमें प्रभाकर एकेडमी उरई ने 112 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की।
जालौन प्रीमियर लीग तीसरे सीजन का दूसरा मैच रविवार को छत्रसाल मैदान पर प्रभाकर एकेडमी उरई और सागर इलेवन कोंच के बीच खेला गया। — । पहले बल्लेबाजी करने उतरे प्रभाकर एकेडमी उरई के बल्लेबाजों ने शुरू से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी। सलामी बल्लेबाज अंकुर यादव ने 33 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 42 रन बनाए। कप्तान श्रीकांत ने उनका बखूबी साथ दिया। उन्होंने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 49 रनों की पारी खेली। वह एक रन से अपना अद्ध्रशतक बनाने से चूक गए। अभिषेक यादव ने 18 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 42 रन बनाए। अवी ने 18 गेंदों में सात चौकों की मदद से 37 रन बनाए। अजय यादव ने 17 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाकर टीम का स्कोर पांच विकेट पर 207 रनों पर पहुंचाया। सागर इलेवन कोंच की ओर से कप्तान व गेंदबाज मानस मिश्रा ने चार ओवरों में 50 रन देकर चार विकेट चटकाए। दूसरी पारी में खेलने उतरे सागर इलेवन कोंच के बल्लेबाज शुरूआत से ही दबाव में नजर आए। टीम के सलामी बल्लेबाज वेद शर्मा ने कुछ संघर्ष किया। उन्होंने 13 गेंदों में छह चौकों की मदद से 27 रन बनाए। डैनी ने 13 गेंदों में 14 रन बनाए। टीम के बाकी बल्लेबाज तू चल मैं आया की तर्ज पर दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। पूरी टीम 13.3 ओवर में 95 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट गई। प्रभाकर एकेडमी उरई के गेंदबाज अभिषेक यादव ने 3.3 ओवर में 14 रन देकर चार विकेट झटके। रजट यादव ने तीन ओवर में 15 रन देकर दो विकेट झटके।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। Watsapp or calling : 9415795867,8840345105