जालौन सदर विधायक ने दिव्यांग जनों को बांटी ट्राई साइकिल ,,, कही ये बात

हर दिव्यांग को मिलेगा सीएम आवास का उपहारःगौरीशंकर

(जालौन)। उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद के सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने आज विकासखंड डकोर परिसर में आयोजित शिविर में ऐलमको द्वारा 37 दिव्यांग जनों को साइकिल दी । आयोजित शिविर में सदर विधायक श्री वर्मा ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि प्रत्येक गांव में दिव्यांगजनों को साइकिल दी जाए। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों में अधिक ऊर्जा होती है जिससे वह घर के कुछ कार्य साइकिल द्वारा कर सकते हैं। दीनदयाल दिव्यांग पुनवार्स योजना के तहत रोजगार के लिए 10 हजार रुपय का लोन केंद्र सरकार दे रही है। जिससे वह फल, सब्जी, विक्रय जैसे छोटा रोजगार कर सकें।

सदर विधायक श्री वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा सभी दिव्यांग जनों को मुख्यमंत्री आवास भी दिया जाएगा। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी बृज किशोर कुशवाहा, समाज कल्याण पंचायत एडीओ ज्ञान राजपूत, एडीओ पंचायत बलवीर सिंह, एडीओ फूल सिंह निरंजन, सचिव राणा इंद्रजीत सिंह, पुष्पेंद्र सिंह ,रोहित कुशवाहा, दिव्यांश बलवान सिंह, नंदराम, नरेंद्र, आदि रहे।

Leave a Comment