जालौन की छात्रा ने सजाई अयोध्या में बने राम मंदिर की थीम पर आकर्षक रंगोली,,जमकर हुई सराहना

Jalaun student decorated attractive rangoli on the theme of Ram temple built in Ayodhya, highly appreciated

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई के तत्वावधान में युवा पखवाड़ा के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें छात्राओं ने एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगोली सजाई। जिसमें अयोध्या में बने राम मंदिर की थीम पर सजाई गई रंगोली को जमकर सराहा गया।


12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद युवा पखवाड़े के रूप में मनाता है। जिसके अंतर्गत युवाओं के बीच विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कराया जाता है। इसी के अंतर्गत गुरूवार को सरस्वती शिशु मंदिर में छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें कार्यक्रम आयोजक आशा प्रजापति ने कहा कि रंगोली भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। प्राचीन काल से ही भारत में रंगोली सजाने की परंपरा रही है। समय के साथ इसमें बदलाव आया है।

निर्णायक मंडल में शामिल दीपिका, व अंकिता अग्रवाल ने कहा कि विभिन्न थीम और विषयों पर सजाई गई रंगोली स्वयं में संपूर्ण परिचय दे देती है। ऐसा ही कुछ इस प्रतियोगिता में भी छात्राओं ने कर दिखाया है। छात्राओं ने अयोध्या में राम मंदिर में प्रभू श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा, श्रीराम के वन गमन, सेव वाटर, भारत माता आदि थीम पर रंगोलियां सजाईं। जिसमें अयोध्या में बने राम मंदिर की थीम पर बनाई गई रंगोली को लोगों ने जमकर सराहा। दो वर्गों में आयोजित हुई प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में सेठ वीरेंद्र कुमार महाविद्यालय की छात्रा काजल कुशवाहा ने पहला, जालौन बालिका इंटर कॉलेज की शिवानी प्रजापति ने दूसरा और इसी विद्यालय की मोहिनी प्रजापति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में आनंदी बाई हर्षे की आयुषी पहले, इसी विद्यालय की सौम्या पाटकर दूसरे और वेद प्रजापति तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर प्रांत सोशल मीडिया संयोजक सत्यम याज्ञिक, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आदित्य हृदय, नगर सहमंत्री गोपाल बाथम, शिवम सेंगर, निखिल बाथम, प्रियंका कुशवाहा, प्रीति राठौर, प्रिया राठौर, अनुरुद्ध कश्यप, रितिक बाथम, आयुष आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment