जालौन इस महाविद्यालय के छात्रों ने चलाया मतदाता जागरूकता के लिए अभियान

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय के छात्रों ने एनएसएस शिविर के दौरान मोहल्ला हरीपुरा में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। लोगों को मतदान के महत्व और उपयोगिता के बारे में समझाया गया।
कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय के एनएसएस शिविर में मतदाताओं के लिए जागरूकता अभियान के मोहल्ला हरीपुरा में चलाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सभासद नफीस सिद्दीकी ने मतदाताओं को बताया गया कि उनका एक वोट देश के भविष्य को कैसे प्रभावित कर सकता है। कहा कि लोकतंत्र में एक एक वोट का काफी महत्व है। इसे आप स्वयं समझें। आपका एक वोट देश के विकास में अहम योगदान दे सकता है। इसलिए कोई भी चुनाव हो सभी लोग चुनावों में शत प्रतिशत भागीदारी निभाएं। अभियान के बाद मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पहले मैं सोचता था कि मेरे एक वोट से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन इस अभियान ने मेरी सोच बदल दी। अब मैं न केवल खुद मतदान करूंगा, बल्कि अपने परिवार और पड़ोसियों को भी प्रेरित करूंगा। प्राचार्य डॉ. विवेक दीक्षित ने 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं को अपना मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मिली द्विवेदी, विष्णु चतुर्वेदी, सान्या, महक फातमा, शिवानी, अंकित भाटिया, ऋषिका, अलीना, पायल सोनी, नेहा श्रीवास्तव, नाजिम, यूसुब, अवधेश, रामगोपाल, सेजल गुप्ता, सालिनी, वर्षा, नीरज आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment