रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन के बाराहीं देवी मेला मैदान में जालौन ट्रॉफी सीजन दो का मैत्री मैच पुलिस व प्रशासन के बीच खेला गया। जिसमें पुलिस इलेवन टीम ने मैच में पांच विकेट से जीत दर्ज की। प्रशासन इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 92 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। टीम के बल्लेबाजों ने पांच विकेट से जीत दर्ज की। मैत्री मैच में आयोजक सोनू चौहान व धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। इससे दर्शकों में भी उत्साह बना रहता है।






