रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today। जालौन कोतवाली की एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत कस्बा जालौन में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। टीम ने महिलाओं से सीधे संवाद कर सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं उनके अधिकारों से संबंधित जानकारी दी। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को वूमेन पावर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181 तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव एवं साइबर हेल्पलाइन-1930 के संबंध में भी जागरूक किया गया।
पुलिस टीम ने घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा, कानूनी प्रावधानों और शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए। थाना कोतवाली जालौन पुलिस ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
प्रोपर्टी डीलर पर ठगी का आरोप,पीड़ित ने बताई यह बात
जालौन। प्रोपर्टी डीलर ने प्लाट दिलवाने के नाम पर किसान से चार लाख 40 हजार रुपए एडवांस ले लिया। एक वर्ष बीतने के बाद भी अब वह न तो प्लाट दे रहा है और न ही एडवांस लिए रुपये वापस कर रहा है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर उसे प्लॉट दिलाने अथवा उसके रुपये वापस कराने की मांग की है।
क्षेत्रीय ग्राम चरसौनी निवासी कमल सिंह ने पुलिस को बताया उन्हें एक प्लॉट की आवश्यकता थी। प्लाट खरीदने के लिए उन्होंने चुंगी नंबर चार के पास स्थित एक प्रापर्टी डीलर के ऑफिस में संपर्क किया। जहां उन्हें जालौन बाबई मार्ग पर 1500 वर्ग फीट का एक प्लाट दिखाया गया। प्लाट पसंद आने पर 17 लाख 62 हजार 500 में रुपये में सौदा तय हो गया। प्लाट की बुकिंग के लिए एडवांस के तौर पर पहले उन्होंने तीन लाख रुपए और कुछ दिनो बाद एक लाख 40 हजार रुपये चैक के द्वारा भुगतान कर दिए। एडवांस चार लाख 40 हजार रुपये लेने के बाद जब उन्होंने पूरा रुपये प्लॉट की रजिस्ट्री कराकर पूरे रुपये लेने के लिए कहां तो वह बहानेबाजी करने लगा। महीनों बीतने के बाद जब एडवांस वापस मांगा तो पहले तो टहलाता रहा। जब दबाव बनाया तो उसने 25 नवंबर 2025 को पत्नी के नाम चार लाख 40 हजार रुपये की चैक दे दी। जब चैक को भुगतान के लिए लगाया गया तो वह बाउंस हो गई। पीड़ित ने पुलिस से उसके एडवांस रुपये वापस दिलाने अथवा प्लॉट दिलाने की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।





