जमीअत उलेमा हिन्द ने की पहलगाम में हुई कायराना घटना की निंदा,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जमीअत उलेमा हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना सुल्तान अहमद ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना की निंदा की और इस आतंकी हमले में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना प्रकट की।
जमीअत उलेमा हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना सुल्तान अहमद ने कहा कि जो पर्यटक कश्मीर की वादियों केा देखने और छुट्टियां मनाने के लिए गए थे। ऐसे मासूमों पर की गई गोलाबारी की घटना न सिर्फ निंदनीय है बल्कि मानवता को भी शर्मशार करने वाली है। इस्लाम कभी कोई ऐसी शिक्षा नहीं देता है जो बेकसूरों की जान ले। इस्लाम एक बेकसूर की हत्या को पूरे मानव समाज की हत्या मानता है। कहा कि सभी देशवासियों को एक होकर आतंकवाद की खिलाफ आवाज़ उठानी चाहिए। उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि ऐसे घिनौने कृत्यों को अंजाम देने वालों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने आतंकी हमले में जान गंवाने वालों की आत्मशांतिं और उनके परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान की अल्लाह से प्रार्थना की।

Leave a Comment