
Jalaun news today । जन अधिकार पार्टी के तत्वाधान में आयोजित सम्पूर्ण क्रांति के जनक बिहार लेनिन बाबू जगदेव सिंह का शहादत दिवस मनाया गया। इस दौरान उन्हें याद कर उनके विचारों को आज के समय में प्रासंगिक बताया गया।
कार्यक्रम में मंडल सचिव ब्रजमोहन कुशवाहा एड. ने बाबू जगदेव सिंह की संपूर्ण क्रांति और राजनीतिक आंदोलन के बारे में विस्तार से बताया। उनके विचारों के साथ आंदोलन को खत्म करने के लिए मौजूदा सामंती सरकार के अत्याचारों पर चर्चा कर सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई जन अधिकार पार्टी के नेतृत्व में लड़ने का आवाहन किया गया। जिला महासचिव मोहन सिंह व नगर अध्यक्ष चंद्रभान सिंह कुशवाहा संयुक्त रूप से बताया कि वर्तमान में बिहार लेनिन बाबू सिंह के विचार और आंदोलन को जन अधिकार पार्टी के संस्थापक बाबू सिंह कुशवाहा सांसद जौनपुर और राष्ट्रीय अध्यक्षा शिवकन्या के नेतृत्व जन अधिकार पार्टी बढ़ा रही है। इसीलिए सभी वर्गों को जन अधिकार पार्टी को मजबूत करने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता बृजेश कुमार वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं संचालन जिला महासचिव मोहन सिंह कुशवाहा ने किया। इस मौके पर पूर्व जिला सलाहकार डॉ. जगदीश बाबू,जिला संगठन मंत्री मंगल सिंह दोन, हरिमोहन प्रजापति, नारायण दास साहू, वीरेंद्र कुशवाह मुनीम, अरुण कुशवाहा मुनीमजी, चंद्रभान सिंह कुशवाहा, नरेश कुमार प्रजापति, मनोज कुशवाहा आदि ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर उन्हें याद किया।





