जालौन क्षेत्र के इस गांव में लगी जन चौपाल,, बीडीओ ने ग्रामीणों को किया जागरूक

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । सरकार आपके द्वार अभियान के तहत ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम शेखपुर बुजुर्ग में संतृप्तीकरण चौपाल एवं कुठौंदा बुजुर्ग मेें जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया।
कुठौंदा बुजुर्ग में आयोजित जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और उनके निस्तारण के निर्देश दिए गए। चौपाल में ग्रामीण गजेंद्र सिंह सेंगर, देवेश सेंगर, मयंक सेंगर, अतुल सेंगर, अनुपम, शुभम, रवि राजावत, सागर आदि ने खेल के मैदान के अधूरे निर्माण को पूरा कराने, खेल के मैदान के लिए श्रेणी परिवर्तन कराने की मांग करते हुए शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाया कि तीन वर्ष पूर्व 31 जनवरी 2023 को डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुई चौपाल में डीएम ने तत्कालीन बीडीओ को श्रेणी परिवर्तन और खेल का मैदान विकसित करने के निर्देश दिए थे। लेकिन अब तक न तो श्रेणी परिवर्तन हुआ है और न ही खेल का मैदान विकसित हुआ है। शेखपुर बुजुर्ग में बीडीओ प्रशांत कुमार ने कहा कि सरकार आपके द्वार अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके गांव में ही योजनाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, मनरेगा, पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को दिलाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे योजनाओं की जानकारी लेकर पात्रता के अनुसार आवेदन करें और सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाएं। एडीओ पंचायत महेंद्र कुमार ने बताया कि गांवों के समग्र विकास के लिए पंचायत स्तर पर कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने स्वच्छता, पेयजल, आवास और रोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। इस मौके पर गजेंद्र सिंह सेंगर, राहुल, विवेक, पुष्पेंद्र, राजेंद्र, जहार सिंह, माधव, गीता, सुनीता आदि रहे।